जैमैटो डिलीवरी ब्वॉय से बदमाशों ने की लूटपाट

जैमैटो डिलीवरी ब्वॉय से बदमाशों ने की लूटपाट

नई दिल्ली, 25 जून (हि.स.)। पश्चिमी जिले के कीर्ति नगर इलाके में बुधवार रात जैमैटो डिलीवरी ब्वॉय से तीन चार बाइक सवार उसकी स्कूटी, कैश, कार्ड, मोबाइल सब कुछ लूट ले गए। आधी रात को फ्लाईओवर पर उतार गए। वारदात से पहले बाइक सवार बदमाश पीछा करते हुए पहुंचे थे। मामले में कीर्ति नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप कुमार परिवार समेत दीपक विहार, विकास नगर उत्तम नगर में रहते हैं। मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले हैं। यहां जोमैटो में जॉब करते हैं। बुधवार देर रात 12:30 बजे नारायणा गांव से 20 रोटियों का ऑर्डर देकर वापस अपने घर विकासनगर की तरफ जा रहे थे। रिंग रोड मायापुरी की तरफ कटने वाले रास्ते पर तीन चार बाइक पर सवार लड़के खड़े थे। उन लड़कों ने आवाज लगाई लेकिन रात का समय होने के कारण ना ही इन्होंने उनकी आवाज पर ध्यान दिया। अपनी स्पीड से चलते जा रहे थे। तभी वह वही तीन चार बाइक सवार लड़के पीछा करने लगे और मायापुरी फ्लाईओवर पर ओवरटेक करके रोक लिया। गाली गलौज करने लगे। उन लड़कों ने स्कूटी से धक्का देकर नीचे उतारा। जबरदस्ती पूरी तलाशी ली। ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड छीन लिया। उसके बाद धक्का देकर स्कूटी लूट कर राजा गार्डन की तरफ भाग गए। आधी रात में सुनसान जगह पर कोई मदद के लिए भी नहीं रुका। जैसे तैसे अपने घर पहुंचे। पुलिस को इत्तला दी। कीर्ति नगर पुलिस ने इस बाबत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी के जरिए जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in