जिले में लॉकडाउन का पहला दिन, बाजार में चार घंटे रही चहल-पहल फिर पसरा सन्नाटा
जिले में लॉकडाउन का पहला दिन, बाजार में चार घंटे रही चहल-पहल फिर पसरा सन्नाटा

जिले में लॉकडाउन का पहला दिन, बाजार में चार घंटे रही चहल-पहल फिर पसरा सन्नाटा

कोरबा 22 जुलाई (हि.स.) । जिले के पांचों नगरीय निकाय क्षेत्रों में बुधवार से साप्ताहिक लॉकडाउन शुरू हो गया। सुबह 6 बजे से चार घंटे तक बाजार में जरूरी चीजों के लिए लोग निकले। इस दौरान चहल-पहल रही और इसके बाद सन्नाटा पसर गया। विभिन्न स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है जो आवाजाही न हो, इस पर नजर रखेगी। नियम तोड़ने वालों से निपटने की भरपूर व्यवस्था की गई है। बुधवार सुबह 6 बजे से प्रभावशील किये गए लॉकडाउन के बावजूद आवश्यक सेवाओं को जनहित में जारी रखा गया है। इस कड़ी में राशन, सब्जी, दूध, डेयरी की दुकानें सुबह 6 बजे से 10 बजे तक के लिए खोली गई। जबकि दवा, गैस एजेंसी व पेट्रोल पंपों की सेवाएं निर्धरित समय तक लोगों को मिलती रहेंगी। इन सेवाओं के लिए अनावश्यक भीड़ नहीं करने के निर्देश जारी किये गए हैं। लॉकडाउन से पहले ही बाजार में अच्छी खासी भीड़ मंगलवार को पूरे दिन रही। इस दौरान लोगों ने जरूरत के साथ-साथ लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की आशंका के हिसाब से काफी समय के लिए भरपूर मात्रा में खरीदी की और कारोबारियों को कमाने का मौका दिया। आज लॉकडाउन की शुरुआत पर दुकानों में अपेक्षाकृत अच्छे ग्राहक पहुंचे, जिन्हें पहले से मालूम था कि जरूरी सामान चार घंटे के बाद नहीं मिलना है। 10 बजे तक सभी क्षेत्रों में चहल-पहल दिखाई दी और इसके बाद दुकानों में ताले पड़ गए और सन्नाटा पसर गया। पूर्व की तुलना में इस बार दुकानों को बंद करने के लिए पुलिस द्वारा सभी जगहों पर पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है। जांच-पड़ताल के लिए पुलिस तैनात कोरबा नगर, उपनगरीय क्षेत्रों और चार निकाय क्षेत्रों में लॉकडाउन को हर हाल में परिणामकारी बनाने के लिए प्रशासन की टीमें मुस्तैद हैं। प्रशासन के द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। संंबंधित क्षेत्रों में उनकी ड्यूटी लगाई गई है। चेक प्वाइंट पर आना-जाना करने वाले लोगों से जरूरी पूछताछ करने का काम किया जा रहा है। संबंधितों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं और कई मामलों में दी जाने वाली राहत से भी अवगत करा दिया गया है। इसका ध्यान उन्हें हर हाल में करना होगा ताकि मौके पर अप्रिय हालात पैदा न हो सके। कई स्थानों पर की गई बेरिकेटिंग जरूरी सामानों की खरीदी के बाद लोग बेवजह यहां-वहां विचरण न कर सके, इस उद्देश्य से आवश्यक कोशिश की गई है। घंटाघर चौक, पीएच रोड, कुसमुंडा रोड सहित अन्य स्थानों पर बेरिकेटिंग की गई है। आवागमन के दबाव को देखते हुए यह काम किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in