जिराफ को खाना खिलाते सनी लियोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जिराफ को खाना खिलाते सनी लियोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जिराफ को खाना खिलाते सनी लियोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मोनिका शेखर अभिनेत्री सनी लियोनी संकट की घड़ी में जानवरों की मदद के लिए आगे आई हैं। सनी एक वीडियो में जिराफ को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। वीडियो में सनी लियोनी लाल रंग की टी-शर्ट और ब्लैक मास्क पहने नजर आ रही हैं। वह अपने हाथ से जिराफ को खाना खिला रही हैं। सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा-'दो संकटों के बीच वाइल्ड लाइफ लर्निंग सेंटर की मदद करके काफी भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। वे जानवरों को खिलाने और उनकी देखभाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जितना हो सके जंगलों में भेजने का काम कर रहे हैं।' सनी लायोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जिराफ लकड़ी की एक दीवार के दूसरी तरफ है और सनी उसे हाथ से खाना खिला रही हैं। सनी की इस काम की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही हैं। इन दिनों सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों की फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल में लॉकडाउन के बीच 10 मई को वह मुंबई से अपने पति डेनियल और तीनों बच्चों निशा, नूह और अशर के साथ अमेरिका गई थी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in