जन्मदिन पर पार्षद की अनूठी पहल, पौधरोपण करा मनाते हैं जन्मदिन
जन्मदिन पर पार्षद की अनूठी पहल, पौधरोपण करा मनाते हैं जन्मदिन

जन्मदिन पर पार्षद की अनूठी पहल, पौधरोपण करा मनाते हैं जन्मदिन

सूरजपुर 12 अगस्त (हि.स.) । शहर के अग्रसेन वार्ड क्रमांक 12 में पार्षद की अनूठी पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां जन्मदिन को अविस्मरणीय बनाए रखने के लिए इसी दिन भगवान शिव की पूजा व पौधरोपण कराया जाता है। जिसका जन्मदिन है, उनकी पसंद का एक वृक्ष स्टेडियम परिसर में लगवाकर उनके जन्मदिन को यादगार बनाया जाता है। वृक्षारोपण के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था पार्षद के द्वारा की जाती है। उन्होंने बताया कि इस परंपरा से पौधों की सुरक्षा और देख रेख तो लगाने वाला करता ही है साथ ही इसके प्रति उसका लगाव हो जाता है। इस संबंध में वार्ड की पार्षद मंजू गोयल ने बताया कि नगर व वार्ड के गणमान्य नागरिकों को इस परंपरा से जुड़ने का अवसर दिया जाता है। वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन यादगार हो इसके लिए उनसे एक वृक्ष लगवाया जाता है। हाल ही में इस परंपरा की शुरुआत की गई है। अब तक नगर और वार्ड के 10 गणमान्य नागरिकों ने वृक्षारोपण किया है। जिसमें पार्षद मंजू गोयल, प्रदीप गोयल, संतोष साहू, शिव स्नेही शास्त्री, युवा भाजपा नेता मुकेश गर्ग, अधिवक्ता केके मिश्रा व अन्य शामिल हैं। हिंदुस्थान समाचार/विक्की-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in