जंगली मशरूम खाने से एक महिला की मौत, पांच की हालत गंभीर
जंगली मशरूम खाने से एक महिला की मौत, पांच की हालत गंभीर

जंगली मशरूम खाने से एक महिला की मौत, पांच की हालत गंभीर

गंगटोक, 03 जून (हि.स.)। जंगली मशरूम खाने से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, पांच अन्य की हालत गंभीर है। यह घटना दक्षिण सिक्किम के सोरोक गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले शनिवार को जंगली मशरूम खाने के बाद एक परिवार के छह सदस्यों को गंभीर हालत में दक्षिण सिक्किम के नामची जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होने पर सभी को राजधानी गंगटोक में सीआरएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार देर रात एक 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह दो बच्चों की मां थी। उनकी दो बेटियों, पति, सासू मा और एक महिला का हॉल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उल्लेखनीय है कि हर साल बारिश के मौसम में जंगलों में पाए जाने वाले मशरूम (कुकुरमुत्ता) खाने से लोगों की जान जाने की घटना होती है। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in