जंगल में प्रेमी जोड़ा जहर सेवन कर बेहोशी की हालत में मिले
जंगल में प्रेमी जोड़ा जहर सेवन कर बेहोशी की हालत में मिले

जंगल में प्रेमी जोड़ा जहर सेवन कर बेहोशी की हालत में मिले

कोंड़ागांव, 20 सितम्बर (हि.स.)। जिले के पुलिस थाना केशकाल अंर्तगत ग्राम सिदावंड एवं गुडरीपारा के जंगल में रविवार दोपहर एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की नीयत से जहर सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद दोनों बेहोशी की हालत में ग्रामीणों ने जंगल में दोनों को रास्ते में पड़ा देखा, जिसकी जानकारी केशकाल थाना व 108 को दी गई। सूचना मिलते ही 108 वाहन के माध्यम दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल लाया गया। जहां डॉक्टरों के प्राथमिक उपचार के बाद दोनो के होश में आने पर युवक ने अपना नाम धनश्याम साहू (25) पिता गोवर्धन साहू ग्राम चंदनवेदी जिला बालोद एवं युवती हिना निर्मलकर (25) पिता परसराम निर्मलकर ग्राम चन्दनवेदी जिला बालोद से भागकर आत्महत्या करने जहर सेवन किया था। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों प्रेमी जोड़े को केशकाल से कोण्डागांव रिफर कर दिया गया है। लेकिन दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिली है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेशपांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in