छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए : सरपंच दुखिया ध्रुव
छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए : सरपंच दुखिया ध्रुव

छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए : सरपंच दुखिया ध्रुव

छायाचित्र प्रदर्शनी का ग्रामीण कर रहे अवलोकन धमतरी, 26 दिसंबर ( हि. स.)। प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। नगरी विकासखंड के वनांचल ग्राम पंचायत केरेगांव में शनिवार को आयोजित विकासखंड स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरपंच दुखिया ध्रुव ने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किया गया है। समय-समय पर जिला मुख्यालय से दूर इस वनांचल में इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए। इससे ना केवल लोगाें को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, बल्कि यहां निश्शुल्क वितरित किए जा रहे ब्रोशर, पाम्पलेट और पुस्तक इत्यादि के जरिए बहुत उपयोगी जानकारी भी मिलती है। छायाचित्र प्रदर्शनी साप्ताहिक बाजार में लगाई गई है, इससे बाजार पहुंचने वाले केरेगांव सहित आसपास के गांव लीलर, गट्टासिल्ली, खाड़ादाह, अंजोरा, हर्राकोठी, नवागांव, डोकाल, कर्रा, झीपाटोला, रायपारा, जामनाला, हितली के ग्रामीण भी इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं। पंच संतोष नेताम ने कहा कि आदिवासी अंचल में छायाचित्र प्रदर्शनी काफी फायदेमंद साबित हो रही है। आत्माराम सिन्हा ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन की दो वर्षीय उपलब्धियों सम्बन्धी ब्रोशर, पाॅम्पलेट, पुस्तिका निःशुल्क वितरित करने को सराहा। इस अवसर पर छबिलाल यादव, चन्द्रहास नागवंशी, ईश्वर देवांगन, मोहम्मद शब्बीर, रतनलाल साहू, युवराज साहू, योगेश कुमार साहू, कुलेश्वर देवांगन, हेमलाल सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in