छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर,मंत्री  रहे राजा महेंद्र बहादुर सिंह का  निधन
छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर,मंत्री रहे राजा महेंद्र बहादुर सिंह का निधन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर,मंत्री रहे राजा महेंद्र बहादुर सिंह का निधन

रायपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री रहे सात बार के विधायक, एक बार राज्य सभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे राजा महेंद्र बहादुर सिंह का आज निधन हो गया। उनका सरायपाली में अंतिम संस्कार किया जाएगा।। सरायपाली रियासत के राजा, 96 वर्षीय महेंद्र बहादुर सिंह कोरोना संक्रमण के चलते रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती थे।साल 1957 से महेंद्र बहादुर सिंह कई चुनाव लड़े और जीते। वे बसना विधायक एवं वन विकास निगम अध्यक्ष राजा देवेंद्र बहादुर सिंह के चाचा हैं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्पीकर डॉ. चरणदास महंत, कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह चावला ने वरिष्ठ नेता महेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सरायपाली रियासत के राजा, 96 वर्षीय महेंद्र बहादुर सिंह कोरोना संक्रमण के चलते रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती थे। साल 1957 से महेंद्र बहादुर सिंह कई चुनाव लड़े और जीते। जब कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं बनाया तो उन्होंने निर्दलीय भी चुनाव लड़ा। वर्ष 2016 में महेंद्र बहादुर सिंह ने काँग्रेस छोड़ कर जोगी काँग्रेस प्रवेश की चर्चा भी खूब हुई थी । इस पर उन्होंने कहा था कि जोगी कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा ना उन्होंने की और ना ही अजीत जोगी ने की इसलिए वे शुरू से आखिरी तक कांग्रेस के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे, उन्होंने कहा था कि वे कांग्रेस के शुरू से ही कर्मठ नेता है और आगे भी कांग्रेस में रहेंगे । हिन्दुस्थान समाचार /केशव/रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in