छत्तीसगढ़ में अब तक 1207 .2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
छत्तीसगढ़ में अब तक 1207 .2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में अब तक 1207 .2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर, 27 सितम्बर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संकलित जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक जून से अब तक कुल 1207.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में सर्वाधिक बीजापुर जिले में 2267.5 मि.मी. और सबसे कम सरगुजा में 821.6 मि.मी. औसत वर्षा अब तक रिकार्ड की गई है। राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 1306.7 मि.मी., बलरामपुर में 1074.9 मि.मी., जशपुर में 1292.3 मि.मी., कोरिया में 1042.6 मि मी., रायपुर में 1042.1 मि.मी., बलौदाबाजार में 1062 मि.मी., गरियाबंद में 1189.9 मि.मी., महासमुन्द में 1259.5 मि.मी., धमतरी में 1116.2 मि.मी., बिलासपुर में 1238.5 मि.मी., मुंगेली में 904.9 मिमी, रायगढ़ में 1206.3 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1315.1 मि.मी. तथा कोरबा में 1330.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में 1051.3 मि.मी., दुर्ग में 1003.2 मि.मी., कबीरधाम में 943 मि.मी., राजनांदगांव में 917.2 मि.मी., बालोद में 1020.5 मि.मी., बेमेतरा में 1073.1 मि.मी., बस्तर में 1367.मि.मी., कोण्डागांव में 1487.6 मि.मी., कांकेर में 1020.6 मि.मी., नारायणपुर में 1405.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1555.5 मि.मी. तथा सुकमा में 1486.5 मि मी औसत दर्ज की गई है। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in