चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करे जनता : बीएमएस
चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करे जनता : बीएमएस

चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करे जनता : बीएमएस

- दिल्ली में 30 स्थानों पर शनिवार को चीन के खिलाफ प्रदर्शन करेगा बीएमएस नई दिल्ली, 25 जून (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने सीमा पर चीन की हरकतों और गलवान घाटी के मौजूदा प्रकरण को देखते हुए देशवासियों से चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की अपील की है। इसके साथ ही बीएमएस की दिल्ली प्रदेश इकाई शनिवार को दिल्ली में 30 प्रमुख स्थानों पर चीन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। बीएमएस दिल्ली प्रदेश के महामंत्री अनीश मिश्रा ने गुरुवार को हिन्दुस्थान समाचार के साथ बातचीत में कहा कि सीमा पर की जा रही चीन की हरकतों और भारतीय सैनिकों के बलिदान के कारण सम्पूर्ण समाज में व्यापक रोष है। पूरा देश चीन को सबक सिखाना चाहता है। इस रोष व गुस्से को सकारात्मक दिशा देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 30 प्रमुख स्थानों पर शनिवार (27 जून) को चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया, मीडिया और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरण करने का भी निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर सभी सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर प्रदेश की जनता को चीनी वस्तुओं के उपयोग न करने के लिए जागरूक किया जााएगा। महामंत्री मिश्रा ने बताया कि इस जन जागरण अभियान के निमित्त निम्नलिखित कार्यक्रम तय किये गए हैं;- - व्यापारियों, प्रबुद्ध वर्ग, युवाओं और सामान्य नागरिकों की विभिन्न गोष्ठियों का आयोजन। - सार्वजनिक स्थानों पर रोष प्रदर्शन, चीनी सामान को उपयोग न करने का संकल्प, पुतला दहन व चीनी सामान की सांकेतिक होली जलाना। - अपने परिवार के साथ चीनी सामान के बहिष्कार का हस्तलिखित पोस्टर लेकर सेल्फी/वीडियो सोशल मीडिया पर डालना। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in