चयनित 14,580 शिक्षक भर्ती के विषय को विधानसभा में उठाएंगे : डॉ रमन सिंह
चयनित 14,580 शिक्षक भर्ती के विषय को विधानसभा में उठाएंगे : डॉ रमन सिंह

चयनित 14,580 शिक्षक भर्ती के विषय को विधानसभा में उठाएंगे : डॉ रमन सिंह

जगदलपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित बीएड एवं डीएड संघ के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को भाजपा नेता प्रतिपक्ष नगर निगम संजय पांडे से भेंट कर ज्ञापन के माध्यम से अपनी व्यथा बतायी। संजय पांडे ने इस गंभीर विषय पर चर्चा कर प्रतिनिधि मंडल की बात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से वीडियो कॉल के माध्यम से करवाया। डॉक्टर रमन सिंह ने प्रतिनिधि मंडल से वीडियो कॉल पर कहा कि इस संबंध में उन्होंने पहले ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। वह इस विषय में आवश्यक पहल करेंगे। सबके साथ न्याय हो ऐसा प्रयास करेंगे। विधानसभा में भी इस विषय की चर्चा की जाएगी। डॉ रमन सिंह ने इस संबंध में सभी तथ्यात्मक जानकारी भेजने की भी बात संघ से कही है। प्रतिनिधि मंडल के तीरथ रात्रे ने कहा कि 14,580 पदों पर शिक्षक भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा विज्ञापन कर परीक्षा लेकर शिक्षकों को मेरिट के आधार पर चयनित किया गया है, परंतु इसके पश्चात शासन द्वारा आज दिनांक तक पद स्थापना हेतु किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ के प्रतिनिधियों ने डॉक्टर रमन सिंह से बात करते हुए कहा कि जब कोरोना काल में शिक्षाकर्मियों का सम्विलियन, उनका स्थानांतरण हो सकता है तो उसी के समानांतर शिक्षकों की पदस्थापना क्यों नहीं हो सकती है। बैक डोर से संविदा शिक्षकों को लिया जा रहा है। लेकिन व्यवसायिक परीक्षा मंडल से चयनित शिक्षकों को नहीं लिया जा रहा है। नियमित शिक्षक नहीं लेकर संविदा भर्ती करने से प्रदेश के 14,580 चयनित शिक्षक व्यथित एवं आशंकित है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेशपांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in