चपरासी के घर में लिखी जा रही थी उत्तर पुस्तिकाएं, प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार

चपरासी के घर में लिखी जा रही थी उत्तर पुस्तिकाएं, प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार

चपरासी के घर में लिखी जा रही थी उत्तर पुस्तिकाएं, प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार देवरिया, 29 फरवरी (हि.स.)। जनपद के घाटी स्थित एक परीक्षा केन्द्र की हाईस्कूल विज्ञान विषय की कापियां शनिवार को स्कूल के चपरासी के घर पर लिखी जा रही थी। सूचना पर जिलाधिकारी अमित किशोर व पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर प्रधानाचार्य समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से लिखी हुई व सादी कांपियों के साथ विद्यालय के मुहर भी बरामद हुए है। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध भटनी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी अमित किशोर व पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने शनिवार को भटनी थाने में संयुक्त प्रेसवार्ता कर बताया कि शनिवार को प्रथम पाली में हाई स्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा हो रही थी। कर्मयोगी श्री पत्ती बाबू उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में भी परीक्षा चल रही थी। सूचना मिली कि कॉलेज के कर्मचारी रामानंद यादव के घर पर विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं लिखी जा रही हैं। सूचना पर पुलिस ने दलबल के साथ घर पर छापेमारी की। यहां से दस लोगों गिरफ्तार कर उनके पास से लिखी गई उत्तर पुस्तिकाएं बरामद की गईं। इन उत्तर पुस्तिकाओं में दो पर परीक्षार्थियों के रोल नम्बर और कक्ष के विवरण साथ विद्यालय की मुहर लगी थी। उत्तर पुस्तिकाओं के प्रथम पृष्ठ पर सभी प्रविष्टियां अंकित की गई थी। शेष उत्तर पुस्तिकाओं पर रोल नम्बर को छोड़कर सारे विवरण लिखे गए थे। सभी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि बाहर कापियां लिखने का काम उस विद्यालय के प्रधानाचार्य और चपरासी की मिलीभगत से किया जा रहा था। घर पर छापेमारी की सूचना पर चपरासी रामानंद यादव स्कूल से फरार हो गया। डीएम व एसपी ने बताया कि प्रधानाचार्य समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इनकी हुई गिरफ्तारी 1- अशोक राय, प्रधानाचार्य 2- उपेंद्र यादव निवासी चुहिया 3- आशुतोष यादव निवासी प्रतापपुर 4- राजकिशोर प्रसाद निवासी मेहरौर 5- सदानंद यादव (रमानंद का भाई) निवासी खुटहा 6- विपिन कुमार निवासी चुहिया 7- सलोनी (रमानंद की बेटी) 8- किरन देवी निवासी खुटहा 9- दिव्या चौरसिया निवासी घांटी बाजार 10- बबली देवी (रमानंद की पत्नी) 11- शालू यादव (रमानंद की पुत्री) हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति//दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in