घर के कमरे में बेहोश मिला किशोर, मौत

घर के कमरे में बेहोश मिला किशोर, मौत

-28 जून को बड़ी बहन की शादी तय थी मीरजापुर, 26 जून (हि.स.)। पड़री थाना क्षेत्र देवपुरा पटखौली गांव में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 28 जून को मृतक के बड़ी बहन की शादी तय थी। छोटे भाई की मौत से खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। गांव निवासी शशि कुमार का बारह वर्षीय पुत्र किशोर शिवा सुबह घर से बाहर स्नान करने गया था। दोपहर लगभग बारह बजे घर पहुंचते ही किशोर कमरे में बेहोश हो गया। काफी देर तक शिवा के नहीं दिखायी पड़ने से परिजन परेशान हो गए। आस-पास खोजबीन के बाद पता चला कि किशोर कमरे में बेहोश पड़ा है। परिजन शिवा की हालत खराब देख आनन फानन में मिर्जापुर एक प्राईवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता शशि कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। मृतक इकलौता पुत्र था। मृतक के बड़ी बहन की 28 जून शादी तय थी। घर में आज मटिमंगरा की तैयारी चल रही थी। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in