ग्वालपाड़ा जिला के 96 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
ग्वालपाड़ा जिला के 96 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

ग्वालपाड़ा जिला के 96 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

ग्वालपाड़ा (असम), 28 जून (हि.स.)। राज्य में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बरसात की वजह से ग्वालपाड़ा जिला के 96 गांवों में बाढ़ का पानी घुस आने से लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जिला में बाढ़ की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिला के बालीजान, लक्ष्मीपुर, मटिया और रंगजुली राजस्व चक्र क्षेत्र के अंतर्गत 96 गांवों में बाढ़ का पानी घुस आया है। जिसमें बालीजान राजस्व चक्र में 36, लखीपुर राजस्व चक्र के 54, मटिया राजस्व चक्र के 04 और रंगजुली राजस्व चक्र के 02 गांवों में बाढ़ का पानी घुसा है। चारों राजस्व चक्र के कुल 55 हजार 831 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए आठ आश्रय शिविर में रखा गया है। 8 शिविर में 856 लोगों को रखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाके में हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in