गोपाष्टमी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने किया गौपूजन
गोपाष्टमी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने किया गौपूजन

गोपाष्टमी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने किया गौपूजन

सूरजपुर 22 नवंबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय रविवार को जिले के प्रवास पर पहुंचे। इसके बाद गायत्री मंदिर में गोपाष्टमी का पर्व गौमाता की पूजा अर्चना कर मनाया गया। इस दौरान उनके साथ भाजपा संगठन मंत्री पवन साय भी साथ रहे। पूजा करने के उपरांत उन्होंने गायत्री मंदिर स्थित गौशाला में गुड़ और फल के साथ घास खिलाकर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना भी किया। इसके उपरांत भाजपा की नवगठित जिला कार्यकारिणी की प्रथम कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए शहर के साधू राम सेवाकुंज में शिरकत करने के लिए निकल गए।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। हिन्दुस्थान समाचार/विक्की-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in