गुवाहाटी में 3 दिन बंद रहेगी सिटी बस सेवा, इंटरसिटी बस सेवा भी बंद
गुवाहाटी में 3 दिन बंद रहेगी सिटी बस सेवा, इंटरसिटी बस सेवा भी बंद

गुवाहाटी में 3 दिन बंद रहेगी सिटी बस सेवा, इंटरसिटी बस सेवा भी बंद

गुवाहाटी में 3 दिन बंद रहेगी सिटी बस सेवा * अंतरराज्यीय बस सेवा भी बंद गुवाहाटी, 22 मार्च (हि.स.)। राजधानी गुवाहाटी में चलने वाली सिटी बस आगामी 24 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सिटी बस मालिक संस्था ने कोरोना वायरस के मद्देनजर एहतियातन कदम के तहत 22 मार्च से 24 मार्च तक गुवाहाटी शहर में सिटी बस नहीं चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान गुवाहाटी में एक भी सिटी बस नहीं चलेगी। जो भी सिटी बस मालिक इस नियम का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सिटी बस मालिक संस्था के नियमों के तहत कार्रवाई करेगी। वहीं इंटर सिटी बस सेवाओं को भी बंद करने का निजी बस मालिक संस्था ने निर्णय लिया है। जबकि अंतरराज्यीय बस सेवा को बंद कर दिया गया है। वहीं असम चेंबर कार्मस के आह्वान पर सोमवार को भी व्यवसाय को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in