गरीबों की सहायता में शिद्दत से जुटी भाजपा, को-ऑर्डिनेटर नियुक्त
गरीबों की सहायता में शिद्दत से जुटी भाजपा, को-ऑर्डिनेटर नियुक्त

गरीबों की सहायता में शिद्दत से जुटी भाजपा, को-ऑर्डिनेटर नियुक्त

गरीबों की सहायता में शिद्दत से जुटी भाजपा, को-ऑर्डिनेटर नियुक्त अयोध्या, 27 मार्च (हि.स.)। कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन में गरीबों व जरुरतमंदों की सहायता के लिए भाजपा पूरी शिद्दत से जुटी है भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने सभी विधानसभा व मण्डल स्तर पर को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। सभी अपने क्षेत्र के सेक्टर व बूथ प्रमुखों से सम्पर्क करके निर्धन व जरुरतमंदों की सूची तैयार करेंगे। समाज के सहयोग ने इनको सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि मिल्कीपुर विधानसभा की राधेश्याम त्यागी, रुदौली की अशोक कसौधन, बीकापुर की मनोज वर्मा, गोसाईगंज की जिम्मेदारी राममोहन भारती को सौंपी गयी है। इसके साथ में अशोक कसौधन को रुदौली नगर, विजय शंकर शुक्ल को रुदौली देहात, राजीव तिवारी को मवई, धर्मेन्द्र सिंह को बाबा बाजार, शिवगोविन्द पाण्डेय को शुजागंज, विमल सरोज को सोहावल पूर्वी, कृष्ण कुमार पाण्डेय को सोहावल पश्चिम, राकेश राना को बीकापुर, कमलेश सिंह को रानीबाजार, अमरनाथ मौर्य को नंदीग्राम, अशोक वर्मा को गोसाईगंज, शत्रोहन मोदनवाल को मया, शैलेन्द्र सिंह को तारुन, महेन्द्र मिश्र को हैदरगंज, नन्द किशोर सिंह को चौरे, अर्जुन सिंह को कुचेरा, बंशीधर शर्मा को कुमारगंज, अजय तिवारी को मिल्कीपुर, देवेन्द्र सिंह को अमानीगंज, जयप्रकाश सिंह को हैरिग्टनगंज की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्होेने बताया कि सभी को-ऑर्डिनेटर प्रशासन से वार्ता करके गरीबों की मद्द करेंगे। इसके लिए वह न तो लाकडाउन का उल्लंघन करेंगे और न कोई बैठक करेंगे। घर पर फोन से लोगों से वार्ता करके इसका संचालन करेंगे। गरीबों व जरुरतमंदों को उनकी आवश्यकता की वस्तुओं की उपलब्धता के लिए समाज से सहयोग प्राप्त किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in