गरियाबन्द जिले में अन्य राज्यों से यात्रा कर लौटे 1251 लोग होम आइसोलेशन में

गरियाबन्द जिले में अन्य राज्यों से यात्रा कर लौटे 1251 लोग होम आइसोलेशन में

24 घंटे सतत् निगरानी, अन्तर्राज्यीय सीमा सील, ग्रामीण क्षेत्रों में भी सजगता गरियाबन्द जिले में अन्य राज्यों से यात्रा कर लौटे 1251 लोग होम आइसोलेशन में गरियाबन्द, 31मार्च,(हि स)। गरियाबन्द जिले में कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु 24 घंटे निगरानी किया जा रहा है। कलेक्टर श्याम धावड़े ने जिला एवं विकासखंड स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उनका मोबाईल नम्बर जारी किया है। अधिकारी गण स्वयं क्षेत्र का दौरा करते हुए जायजा ले रहे है। आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कोविड-19 लाॅजिटिस्क फेसिलेशन टीम का गठन भी किया गया है। वहीं जिला स्तर पर विनय कुमार लंगेह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कन्ट्रोल रूम का मोबाईल न.-07706-241288 तथा राज्य कार्यालय का नम्बर 104 एवं 1100 का व्यापक प्रचार किया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायतो के लिए 66 नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो प्रतिदिन पंचायत से संबंधित रिपोर्ट देंगे। चूंकि गरियाबंद जिला ओडिसा राज्य की सीमा से लगा हुआ है इसलिए यहां सीमा पर नाकेबंदी की गई है। दूसरे राज्य से आने वाले लोगों को निगरानी और होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में विदेश यात्रा से आये 8 नागरिकों एवं अन्य राज्यों से यात्रा कर लौटे 1251 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। टीम बनाकर इनका भौतिक सत्यापन भी लगातार किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गजब की जागरूकता देखने को मिली है। ग्रामीणजन अपने गांव की सीमाओं पर नाकेबंदी कर लगातार चैकसी कर रहे हैं। युवाओं में विशेषकर जागरूकता देखी जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/कन्हैया तिवारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in