गरियाबंद जिला कलेक्ट्रेट को सोमवार से 72 घंटे के लिए सील
गरियाबंद जिला कलेक्ट्रेट को सोमवार से 72 घंटे के लिए सील

गरियाबंद जिला कलेक्ट्रेट को सोमवार से 72 घंटे के लिए सील

रायपुर/गरियाबंद, 07 सितम्बर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में रोजाना कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इधर जिला कलेक्ट्रेट के 8 अधिकारी-कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद अब सुरक्षा के मद्देनजर जिला कलेक्ट्रेट को सोमवार से 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 8 अधिकारी कर्मचारियों ने अपना कोरोना जांच करवाया था। वहीं अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इसे लेकर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। हिन्दुस्तान समाचार /केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in