खाद्य सामग्री एवं रोजमर्रा की सभी वस्तुयें जनता को हो उपलब्ध - मंडलायुक्त
खाद्य सामग्री एवं रोजमर्रा की सभी वस्तुयें जनता को हो उपलब्ध - मंडलायुक्त

खाद्य सामग्री एवं रोजमर्रा की सभी वस्तुयें जनता को हो उपलब्ध - मंडलायुक्त

खाद्य सामग्री एवं रोजमर्रा की सभी वस्तुयें जनता को हो उपलब्ध - मंडलायुक्त फिरोजाबाद, 25 मार्च (हि.स.) आगरा मंडलायुक्त अनिल कुमार एवं आईजी ए. सतीश गणेश ने बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागार में डीएम व एसएसपी सहित सभी प्रशाासनिक आलाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को लाॅकडाउन के दौरान जनता को खाद्य सामग्री एवं रोजमर्रा की सभी आवश्यक वस्तुओं का वितरण आसानी से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। बैठक के दौरान मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि पर्याप्त दूध, साक सब्जी व आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्धता व वितरण सहित सप्लाई चलती रहे। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान गांव व शहर से आने वालों कोे होम क्वारनटाइन किया जायें। उन्होंने जनपद की सभी मण्डियों में आलू व अन्य सब्जी एवं खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में आना सुनिश्चित करने के लिए सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों एवं मण्डी सचिवों को निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि जिले का आना वाला खाद्यान्न स्टाॅक पूरा आ रहा है कि नहीं यह चेक करें और उसका पूरा उठान एवं राशन कार्ड धारकों, मनरेगा जाॅब कार्ड धारकों, श्रम विभाग मे पंजीकृत मजदूरों व नगर निगम में पंजीकृत 1250 ठेलें, खोमचें वालों इसी प्रकार अन्य नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के ठेलें, खोमचें वालों को वितरण करना सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर जनपद के प्राइवेट अस्पतालों से बात कर चिकित्सकीय मैनपावर सहित सभी आवश्यक सुविधाऐं उपलब्ध कराने की व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की जाऐं तथा जनपद के होटलों मालिकों से बात कर आइसोलेशन वार्ड व अन्य उपयोग के लिए जाएं। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन, अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त विजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट कुवंर पंकज, प्रिंसिपल मेडिकल काॅलेज संगीता अनेजा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एस के दीक्षित सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in