क‍िसानों का ह‍ित नहीं चाहती कांग्रेस, प्रदर्शन केवल नौटंकी : सांसद सोनी
क‍िसानों का ह‍ित नहीं चाहती कांग्रेस, प्रदर्शन केवल नौटंकी : सांसद सोनी

क‍िसानों का ह‍ित नहीं चाहती कांग्रेस, प्रदर्शन केवल नौटंकी : सांसद सोनी

रायपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर सांसद सुनील सोनी ने मंगलवार को बयान जारी कर कृषि बिल विधेयक को किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। सांसद सोनी ने कहा कि कांग्रेस किसानों का हित नहीं चाहती, इसलिए इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन को नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि आज तो कांग्रेस ने अपनी सारी हदें पार कर दी है। सैकड़ों की संख्या में राजभवन मार्च किया। कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। सोनी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार न किसानों को 2500 रुपये प्रति क्वींटल समर्थन मूल्य दे रही है और न ही किसानों को सम्मान निधि दे रही है। किसानों का धान खरीदे हुए 1 वर्ष बीत रहा है, लेकिन किसानों को 2500 रुपये नहीं दिया गया है। पिछले 70 वर्षों में कांग्रेस ने बिचौलियों के हाथों की कठपुतली बनकर किसानों को लूटने का काम किया है। आज कांग्रेस का प्रदर्शन किसानों के लिए नहीं बल्कि उन बिचौलियों के लिए है, जो उनकी उपज का उचित मूल्य किसानों तक नहीं पहुंचने देते। सोनी ने कहा कि कांग्रेस ने आज सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर कोरोना नियम की धज्जियां उड़ाई है। प्रदेश में कोरोना आमंत्रित करने का काम किया है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in