कोविड-19 के मरीजों की होमआइसोलेशन,एम्बुलेस व्यवस्था के लिए टेलीफोन नम्बर जारी
कोविड-19 के मरीजों की होमआइसोलेशन,एम्बुलेस व्यवस्था के लिए टेलीफोन नम्बर जारी

कोविड-19 के मरीजों की होमआइसोलेशन,एम्बुलेस व्यवस्था के लिए टेलीफोन नम्बर जारी

रायपुर, 15 सितम्बर (हि.स.)। कोविड 19 के मरीजों को आपातकालीन सेवाओं के लिए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा होम आइसोलेशन, एम्बुलेंस व्यवस्था और आपातकालीन सहायता के लिए विशेष टेलीफोन नम्बर जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आपातकालीन सेवाओं के लिए कलेक्टर कार्यालय स्थित आपातकालीन सहायता केन्द्र के टेलीफोन नम्बर- 0771-2445785, होम आइसोलेशन सहायता हेतु 75661-00283 और दक्ष कमांड सेन्टर (आपातकालीन सहायता केन्द्र) 0771-4320202 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसी तरह होम आइसोलेशन वाले मरीजों को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाने एम्बुलेंस व्यवस्था के लिए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ए.ओ.लारी, उप संचालक के मोबाईल नम्बर 94063-46840 और डी.के.सिंह, उप संचालक मत्स्य पालन के मोबाइल नम्बर 88397-78979, शाम 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक हरिकृष्ण जोशी, परियोजना अधिकारी के मोबाइल नम्बर 95255-43148 एवं एस. जोसेफ, सहायक परियोजना अधिकारी 98261-23957 पर सम्पर्क किया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in