कोलकाता के प्लास्टिक गोदाम में भयावह आग
कोलकाता के प्लास्टिक गोदाम में भयावह आग

कोलकाता के प्लास्टिक गोदाम में भयावह आग

कोलकाता, 22 जून (हि. स.)। रविवार देर रात राजधानी कोलकाता में एक प्लास्टिक के गोदाम में भयावह आग लग गई थी। सोमवार सुबह कोलकाता पुलिस को दी गई जानकारी में बताया गया है कि सात नंबर पगला डांगा पात्रा पाड़ा में स्थित प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई थी। अचानक रात 10 बजे के करीब पड़ोसियों ने देखा कि गोडाउन से धुआं निकल रहा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। तत्काल दमकल को भी सूचना दी गई थी। तुरंत चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन धुएं के कारण, प्रवेश करना मुश्किल हो रहा था। गोदाम में बहुत सारे दहनशील पदार्थ रखे गए थे जिसकी वजह से आग तेजी से फैलती चली गई थी। एक घंटे की कोशिश के बाद आग काबू में आई। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। किस वजह से आग लगी थी, यह पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। इसकी जांच जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in