कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान में अब तक 51 हजार 830 घरों में सर्वे
कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान में अब तक 51 हजार 830 घरों में सर्वे

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान में अब तक 51 हजार 830 घरों में सर्वे

अम्बिकापुर 7 अक्टूबर (हि.स.)। कोविड-19 के लक्षणात्मक मरीजों की पहचान के लिए कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान में अब तक जिले 51 हजार 830 घरों का सर्वे किया गया। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी इलाकों में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का मैदानी अमला घर-घर जाकर कोविड-19 के संभावित मरीजों की जानकारी जुटा रहा है। कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के विभिन्न टीमों ने शहरी अम्बिकापुर में 5 हजार 329, अम्बिकापुर ग्रामीण भफौली में 12 हजार 889, बतौली में 4 हजार 935, लखनपुर में 6 हजार 175, धौरपुर में 6 हजार 116, मैनपाट में 5 हजार 320, सीतापुर में 7 हजार 381, उदयपुर में 3 हजार 685 घरों में सर्वे किया गया। सर्वे में 2 हजार 539 व्यक्ति लक्षण सहित पाए गए जिसमें शहरी अम्बिकापुर में 344, अम्बिकापुर ग्रामीण भफौली में 316, बतौली में 396, लखनपुर में 333, धौरपुर में 352, मैनपाट में 391, सीतापुर में 377, उदयपुर में 30 शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की पहचान के लिए 5 अक्टूबर से जिले की टीम द्वारा घर-घर जाकर सर्वे का काम कर रहे हैं जो 12 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/विक्की-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in