कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के तहत 15174 घरों का हुआ सर्वे
कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के तहत 15174 घरों का हुआ सर्वे

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के तहत 15174 घरों का हुआ सर्वे

कोरिया 06 अक्टूबर (हि.स.)। वर्तमान समय में पूरा विश्व कोरोना संक्रमण कोविड-19 के वैश्विक महामारी से प्रभावित है, छत्तीसगढ़ राज्य में भी कोविड-19 के संक्रमण में वृद्धि हुई है। कोरोना संक्रमण की महामारी के नियंत्रण हेतु जिला स्तर में कलेक्टर एसएन राठौर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रामेष्वर शर्मा के मार्गदर्शन में लगातार प्रयास किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि जिले में 05 अक्टूबर 2020 तक 15174 घरों में सर्वे का कार्य किया गया, जिसमें 330 लक्षण सहित व्यक्ति पाए गये, सर्वेक्षित घरों में 66 व्यक्ति उच्च जोखिम में पाए गये। लक्षणात्मक 334 व्यक्तियों का एन्टीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 52 व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाये गये एवं 77 निगेटिव पाये गये व्यक्तियों का आर.टी.पी.आर. जाॅच किया गया, जिसमें कोई भी व्यक्ति पाॅजिटिव नहीं पाये गये। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण के श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर लक्षणात्मक मरीजों की त्वरित पहचान कर उनकी कोविड-19 जाॅच कर उन्हें आईसोलेट एवं उपचार किया जा रहा है। इस हेतु जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण कर कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान 12 अक्टूबर 2020 तक किया जावेगा। हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in