किसानों पर बढ़ा कृषि ऋण्, 54 हजार किसान हुए 174 करोड़ के कर्जदार

किसानों पर बढ़ा कृषि ऋण्, 54 हजार किसान हुए 174 करोड़ के कर्जदार
किसानों पर बढ़ा कृषि ऋण्, 54 हजार किसान हुए 174 करोड़ के कर्जदार

जिले में सबसे ज्यादा धमतरी सहकारी समिति में 15 करोड़ रुपये का बंटा कर्ज धमतरी, 13 नवंबर ( हि. स.)। कोरोना संक्रमण के दौर में जिले के सहकारी बैंकों से सबसे ज्यादा कर्ज बांटे गए हैं। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष 28 करोड़ 12 लाख रुपये का ज्यादा कर्ज बांटा गया। किसानों ने भी बीते वर्षों की तुलना में ज्यादा कर्ज लिया। जिला सहकारी बैंक की 11 शाखा से खरीफ वर्ष 2020-21 में खेती-किसानी के लिए 54 हजार किसानों ने 174 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। बीते वर्ष सहकारी बैंक की 11 शाखा 146 करोड़ 10 लाख रुपये कर्ज लिए गए थे। कर्ज लेने में धमतरी शाखा से सबसे ज्यादा कर्ज बांटा गया। जिला सहकारी बैंक की धमतरी शाखा में वर्ष 2019 में 15 करोड़ 91 लाख रुपये कर्ज दिए गए, वर्ष 2020 में यहां से 20 करोड़ 77 लाख रुपये दिए गए। जो बीते वर्ष से चार करोड़ 86 लाख रुपये अधिक है। धान की कटाई शुरू हो चुकी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के बाद कर्ज वसूली भी शुरू हो जाएगी। सबसे कम नारी शाखा में कर्ज बांटा गया है। यहां सात करोड़ 27 लाख रुपये कर्ज लिया गया, जबकि बीते वर्ष यहां से छह करोड़ 62 लाख रुपये का कर्ज किसानों ने लिया था। बीते वर्ष से 65 लाख रुपये अधिक है। संबलपुर में 13 करोड़ 86 लाख रुपये कर्ज किसानों ने लिए थे। बीते वर्ष इस शाखा से 13 करोड़ 30 लाख रुपये लिए गए। यहां किसानाें ने 55 लाख 35 हजार रुपये अधिक कर्ज अधिक लिए। सभी समितियों में इस वर्ष का सबसे कम कर्ज बांटा। इस वर्ष किसानों ने बैंक से सबसे ज्यादा नकद कर्जा लिया है। जानकारी के अनुसार 11 शाखा से 27 करोड़ 36 लाख रुपये अधिक कर्ज लिया। वर्ष 2020-21 में नकद 124 करोड़ 24 लाख 48 हजार रुपये का कर्ज लिया, जबकि वर्ष 2019-20 में किसानों ने नकद 96 करोड़ 88 लाख रुपये लिए थे। सामग्री से इस वर्ष 49 करोड़ 98 लाख का कर्ज लिए, जबकि बीते वर्ष में किसानों में 48 करोड़ 68 लाख रुपये का ही कर्ज सामग्री से लिया था। जिले में खाद की खपत भी बीते वर्षों से बढ़ी है। इस वर्ष खाद का भंडारण 32 हजार 188 टन भंडारण हुआ। खाद का उठाव 30 हजार 79 टन हुआ, समितियों में 2109 टन खाद शेष बचा हुआ है। बीते वर्ष खाद का उठाव 27 हजार 151 टन हुआ था। 2 हजार 928 टन खाद समितियों से ज्यादा बिका है। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in