कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग में वंदना, राष्ट्रीय राजभाषा सलाहकार समिति में सदस्य नामित
कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग में वंदना, राष्ट्रीय राजभाषा सलाहकार समिति में सदस्य नामित

कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग में वंदना, राष्ट्रीय राजभाषा सलाहकार समिति में सदस्य नामित

दुर्ग, 13 अक्टूबर(हि. स.)। भारत सरकार, गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग नई दिल्ली के कार्यालयीन ज्ञापन के द्वारा सुश्री वंदना नेताम को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। सुश्री वंदना नेताम, दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में सहायक वर्ग 3 के पद पर कार्यरत है। इस समिति का मुख्य कार्य महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राजभाषा के प्रचार एवं प्रसार की जिम्मेदारी रहेगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एन.पी. दक्षिणकर ने वंदना नेताम को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है, साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सलाहकार समिति में वंदना की उपस्थिति से छत्तीसगढ़ राज्य को भी फायदा मिलेगा। विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों- कर्मचारियों ने इस अवसर पर वंदना नेताम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in