कांग्रेस ने किया धरना के लिए जिलावार पर्यवेक्षक का मनोनयन
कांग्रेस ने किया धरना के लिए जिलावार पर्यवेक्षक का मनोनयन

कांग्रेस ने किया धरना के लिए जिलावार पर्यवेक्षक का मनोनयन

रांची, 27 जून (हि. स.)। झारखण्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने 29 जून को पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना को सफल बनाने के लिए जिलावार पर्यवेक्षक का मनोनयन किया है। इस आशय का पत्र प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पर्यवेक्षकों एवं जिलाध्यक्षों को भेजा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने शनिवार को बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देशानुसार 29 जून को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है। धरना में सामाजिक दूरी का पालन भी किया जायेगा। धरना के बाद जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जायेगा। शाहदेव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने 30 जून को सभी जिला में संथाल हूल दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया है। जिला पर्यवेक्षकों में रांची जिला(ग्रामीण) के लिए कालीचरण मुंडा, रांची जिला (नगर) के लिए शमशेर आलम, लोहरदगा के लिए दीप नारायण उरांव, गुमला के लिए नियल तिर्की, सिमडेगा के लिए चुमनू उरांव, खूंटी के लिए सुखेर भगत, हजारीबाग के लिए बद्री राम, गिरिडीह के लिए जवाहर लाल महथा, चतरा के लिए विजय यादव, रामगढ़ के लिए आरसी मेहता, धनबाद के लिए अशोक श्रीवास्तव, बोकारो के लिए जलेश्वर महतो सहित अन्य जिलों के लिए पर्यवेक्षकों का मनोनयन किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in