कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में धान खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने जारी क‍िए निर्देश
कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में धान खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने जारी क‍िए निर्देश

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में धान खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने जारी क‍िए निर्देश

बलरामपुर, 23 नवम्बर (हि.स.)। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए 01 दिसम्बर से कृषकों से धान खरीद की जाएगी। प्रशासन स्तर पर समस्त उपार्जन केन्द्रों में जरूरी तैयारियां पूरी कर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर ली गई है। कलेक्टर श्याम धावड़े ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय भवन में धान उपार्जन केन्द्रों के नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण बिन्दुओं की चेक लिस्ट तैयार की गई है। अधिकारी निरीक्षण के दौरान इन बिन्दुओं के आधार पर खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। कलेक्टर ने स्थानीय बिचैलियों तथा कोचियों के द्वारा अवैध धान खपाने के प्रयास रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने तथा वास्तविक किसानों से ही धान क्रय करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्टों में सघन जांच की जा रही है तथा प्रशासनिक अमला सक्रियता के साथ इन गतिविधियों को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर कहा कि राज्य शासन द्वारा धान खरीदी के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जिले के वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी सुनिश्चित की जाये तथा उपार्जन केन्द्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि कृषकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान वास्तविक किसानों को टोकन जारी कर पंजी संधारण, आद्रर्ता मापन एवं गुणवत्ता परीक्षण, बारदाना तथा आवक पंजी का संधारण, भराई-तौलाई, तौल पत्रक जारी करना, ऋण पुस्तिका में एण्ट्री, नये पुराने बारदाने के अनुसार स्टेकिंग, खरीदी तथा स्टाॅक पंजी में एण्ट्री, खरीदी के दिन ही ऑनलाइन एण्ट्री करना जैसे कुछ महत्वपूर्ण विषय हैं, धान खरीदी के दौरान उपार्जन केन्द्रों में इनका पालन नोडल अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जाना है। कलेक्टर ने कहा कि धान का परिवहन केवल डीओ एवं टीओ के आधार पर ही किया जायेगा। अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों में डनेज तथा कैप कव्हर की व्यवस्था कर धान का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विजय कुमार कुजूर, जिला खाद्य अधिकारी शिवेद्र काम्टे, जिला विपणन अधिकारी अरूण विश्वकर्मा, उप पंजीयक सहकारिता सहित उपार्जन केन्द्रों के नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विक्की-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in