कजाकिस्तान : सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

कजाकिस्तान : सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

कजाकिस्तान : सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया नूस सुल्तान, 22 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव के इस्तीफे के बाद से सरकार विरोधी प्रदर्शन और तेज हो गया है। शनिवार को भी पुलिस ने 18 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव ने अपने सहयोगी कासिम जोमार्ट टोकायव को उत्तराधिकारी नामित किया है। जो स्नैप चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करता है। टोकायोव ने वादा किया है कि वह अधिक उदार दृष्टिकोण अपनाएंगे। शनिवार को विरोधियों के समर्थक भी देश के बड़े शहर एलमाटी में एकत्रित हुए और समान मांग कर रहे थे। दो प्रदर्शनकारी संगठनों में से एक उनके नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहा था जो एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन करना चाहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तख्तियां ली रखी थी। उस पर लिखा था- कजाकिस्तान में लोग गरीब क्यो हैं? साथ ही देश में राजनीति से जुड़े कैदियों की रिहोई की मांग की है। इससे पहले शुक्रवार को एक सगंठन के लीडर पत्रकार झानबोलात मामे को हिरासत में लिया गया था। उस पर आरोप था कि बिना सरकार के अनुमोदन के उसने रैली की, जो असंवैधानिक है। फिलहाल, शनिवार को नूर सुल्तान में रैली कर रहे 18 सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस तरह अब तक हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 100 हो गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in