एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र को एडीजी ने किया सम्मानित

एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र को एडीजी ने किया सम्मानित

एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र को एडीजी ने किया सम्मानित प्रयागराज,13 फरवरी (हि.स.)। अपर पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्र को उनके कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर उन्हें सम्मान पत्र भी प्रदान किया। शासन के मंशा के मुताबिक प्रयागराज में आपराधिक घटनाओं पर दिन प्रति दिन लगातार प्रयास के बाद काफी नियंत्रण में आ चुकी है। इसके पीछे यहां तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्र की अहम भूमिका है। उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया और उन्हें गिरफ्तार करके जेल के अन्दर भेजने का काम किया। इस वजह से जनपद में अपराध का ग्राफ काफी कम हुआ है। उनके कार्यों को देखते हुए एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया और भविष्य में ऐसे उर्जा बनी रहे इसकी कामना की। हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in