उमरिया: महानदी में डूबे किशोर की लाश मिली
उमरिया: महानदी में डूबे किशोर की लाश मिली

उमरिया: महानदी में डूबे किशोर की लाश मिली

उमरिया, 29 जून (हि.स.)। जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में महानदी में डूबे किशोर की लाश सोमवार सुबह मिल गई। जिस जगह पर लाश मिली है, वह स्थान घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है, लेकिन वहां पर पानी बहुत गहरा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदिया थाने के ग्राम अखडार स्थित महानदी के शारदा घाट में रविवार की सुबह एक किशोर गहरे पानी में डूब गया था। सोमवार की सुबह उसका शव घटना स्थल से कुछ दूर गहरे पानी में मिल गया है। रविवार की सुबह 12 वर्षीय नियामत पुत्र शेख खालिक एवं चचेरा भाई 13 वर्षीय राजा पुत्र शेख शफीउद्दीन कटनी जिले के खमतरा पके आम बेचने गए थे। वहां से लौटते समय दोनों किशोर शारदा घाट पर निस्तार आदि के लिए रुके थे, इसी बीच दोनों तेज बहाव में बह गए थे। राजा ने कुछ दूर बहने के बाद पुल के पिलर को मजबूती से पकड़ लिया था, परन्तु नियामत तेज बहाव में बहता चला गया था, बाद में चचेरे भाई राजा ने किसी तरह बाहर आकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in