उप सेना प्रमुख ने जयपुर मिलिट्री स्टेशन का दौरा किया
उप सेना प्रमुख ने जयपुर मिलिट्री स्टेशन का दौरा किया

उप सेना प्रमुख ने जयपुर मिलिट्री स्टेशन का दौरा किया

जयपुर, 18 जून (हि.स.)। उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने गुरुवार को जयपुर सैन्य स्टेशन का दौरा किया। जाट रेजिमेंट के कर्नल ऑफ़ रेजिमेंट के रूप में, यूनिट क्वार्टर गार्ड में पंहुचने पर उप प्रमुख ने बटालियन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बटालियन के सैनिकों को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उपसेना प्रमुख ने जवानों को उत्कृष्ट कार्यों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस साल की शुरुआत में बटालियन के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ यूनिट साइटेशन से सम्मानित किए जाने की भी सराहना की। इसके बाद उप प्रमुख ने हेडक्वार्टर सप्त शक्ति कमांड का दौरा किया, जिसमें उन्होंने आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आलोक कलेर और कमांड के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और ऑपरेशनल तत्परता के मुद्दों पर जानकारी ली। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in