उप चुनाव की रणनीति बनाने युवक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

उप चुनाव की रणनीति बनाने युवक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न
उप चुनाव की रणनीति बनाने युवक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

अनूपपुर, 28 जून (हि.स.)। युवक कांग्रेस की जिला स्तरिय बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में रविवार को युवक कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को एवं कोतमा विधायक सुनील सराफ एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक में विधानसभा उपचुनाव मे कांग्रेस को विजय बनाने व संगठन को मजबूत करने के लिए चुनावी रणनीति बनाई गई। बैठक में जिलेभर से आए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़ी समस्या और पूर्व विधायक बिकाऊ लाल सिंह के द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिये गये धोखा से पीडि़त लोगों ने अपनी पीड़ा रखी। धर्मेंद्र सोनी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किस तरह से हम इस विपरीत परिस्थिति में समय की चुनौती को अवसर में बदलें बिकाऊ लाल ने ना सिर्फ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का विश्वास तोड़ा है बल्कि विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ विश्वासघात किया है। बैठक में सभी मण्डलम एवं सेक्टर,बूथ स्तर में युवक कांग्रेस के गठन को लेकर रूपरेखा बनाई गई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन का उद्बोधन मोबाइल के माध्यम से हुआ। बैठक में वासुदेव चटर्जी, संतोष पांडे, मयंक त्रिपाठी, ऋषि तिवारी, जितेंद्र सोनी, रामलाल पटेल, संजय सोनी, राजीव सिंह, राघवेंद्र पटेल,मानवेंद्र मिश्रा, आशुतोष सिंह, दिवाकर गुप्ता, राजू राम पटेल, भगवान दास पटेल, विनय कांत प्रजापति, सुनील पटेल, बहादुर पटेल, राज तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in