उन्नाव से लौटी बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव
उन्नाव से लौटी बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव

उन्नाव से लौटी बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव

चंपावत, 28 जून (हि.स.)। लोहाघाट के बिशुंग क्षेत्र के एक गांव में उन्नाव से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। रिपोर्ट आते ही उन्हें जिला अस्पताल में आइसोलेट करने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। महिला की उम्र करीब 60 वर्ष है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने दी। उन्होंने बताया कि यह महिला उन्नाव में अपने बेटे के साथ रहती थी। वह 21 जून को लौटी थीं। उन्हें गृह एकांतवास में रखा गया था। तबीयत खराब होने पर उनका सैंपल जांच के लिए एसटीएच भेजा गया। बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 54 हो गई है। इनमें से 46 लोग स्वस्थ्य होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। हिन्दुस्तान समाचार/राजीव मुरारी/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in