आरटीई की बकाया राशि, पाठ्य पुस्तक निगम से पुस्तक मांग को लेकर निजी स्कूल कल्याण संघ करेगा प्रदर्शन
आरटीई की बकाया राशि, पाठ्य पुस्तक निगम से पुस्तक मांग को लेकर निजी स्कूल कल्याण संघ करेगा प्रदर्शन

आरटीई की बकाया राशि, पाठ्य पुस्तक निगम से पुस्तक मांग को लेकर निजी स्कूल कल्याण संघ करेगा प्रदर्शन

निजी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू, छात्रों को नहीं मिली नि:शुल्क पुस्तक, 4 को संघ का प्रदर्शन धमतरी, 3 सितंबर ( हि. स.)। पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा निजी स्कूलों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया जाता था। इस वर्ष जिले के एक भी निजी स्कूलों को पाठ्य पुस्तक का वितरण नहीं किया गया है, जबकि सभी सरकारी स्कूलों में पुस्तक वितरण किया जा रहा। निजी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो चुकी है। पुस्तक नहीं मिलने के कारण छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही। 4 सितंबर को सुबह 11.30 बजे निजी विद्यालय कल्याण संघ मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देगा। संघ के अध्यक्ष सुबोध राठी ने बताया कि शासन द्वारा हर साल छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम से कक्षा पहली से 10वीं तक नि:शुल्क पुस्तक जून माह में दी जाती थी, लेकिन सत्र 2020-21 में शासन ने स्कूलों को पुस्तक नहीं दी। अगस्त महीना भी बीत गया, अब सितंबर माह शुरू हो गया है। जिले में छात्रों को बांटने के लिए पुस्तक स्कूलों को नहीं मिली। शासकीय व अनुदान प्राप्त स्कूलों में पुस्तक पहुंच गई। स्कूल के छात्र-छात्राएं पुस्तक मिलने का इंतजार कर रहे। छात्र ऑनलाइन पढ़ाई पीडीएफ फाईल से कर रहे। पुस्तक नहीं मिलने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही। आरटीई का बकाया फीस दिया जाए सत्र 2019-20 के आरटीई बकाया फीस स्कूलों को नहीं मिली है। सत्र समाप्ति के बाद भी एक भी किश्त स्कूलों को नहीं मिलने के कारण शिक्षकों व अन्य स्टाफ की फीस देने में परेशानी हो रही। कोरोना संक्रमण के कारण निजी स्कूलों की स्थिति खराब है। सुबोध राठी ने बताया कि जल्द शासन आरटीई की राशि व पुस्तक नहीं देती है, निजी स्कूल संचालक प्रदर्शन करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in