आम जनता के लिए कलक्टर दफ्तर के गेट बंद
आम जनता के लिए कलक्टर दफ्तर के गेट बंद

आम जनता के लिए कलक्टर दफ्तर के गेट बंद

आम जनता के लिए कलक्टर दफ्तर के गेट बंद श्रीगंगानगर, 24 मार्च (हि.स.)। प्रतिबंधात्मक आदेशों के बावजूद अनेक लोग अनावश्यक जिला कलक्टर दफ्तर में प्रवेश कर रहे थे। इस तरह की व्यवस्था को समाप्त करने के लिए मंगलवार से कलक्टर दफ्तर के दरवाजे बंद कर दिये गये हैं। अब प्रवेश से पूर्व अनुमति लेनी आवश्यक होगी। जानकारी के अनुसार सरकारी दफ्तरों में अनावश्यक भीड़ को कम करने के उद्देश्य से सरकारी दफ्तरों के मुख्य द्वार बंद कर दिये गये हैं। इस तरह के आदेश कलक्टर कार्यालय पर भी दिखाई दिये। कलक्टे्रट के मुख्य द्वार को बंद कर वहां पुलिस पहरा लगा दिया गया है। वहीं गंगाासिंह चौक, भगतसिंह चौक पर पुलिस ने कड़े प्रबंध किये हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति शहर में तफरी करने के उद्देश्य से बाहर नहीं निकल सके। नई व्यवस्था के उपरांत सड़कों पर घूमते मिले अनेक लोगों के वाहनों को जब्त कर उनको ट्रैफिक पुलिस थाना में खड़ा कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in