आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा

आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा
आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा

चराईदेव (असम), 03 जून (हि.स.)। चराईदेव जिला मुख्यालय शहर सोनारी के टिमनहाबी चाय बागान में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग पकड़ लिया है। वन विभाग ने इलाके में एक लोहे का पिंजरा लगाया था। जिसमें तेंदुआ कैद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से इलाके में पालतू जानवरों का शिकार कर लोगों के लिए आतंक बने तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा चाय बागान में एक लोहे का पिंजरा लगाया था। जिस पिंजरे में मंगलवार रात को तेंदुआ फंस गया। घटना की खबर मिलते ही बुधवार को वन विभाग की टीम पिंजरा समेत तेंदुआ को अपने साथ ले गई। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in