अयोध्या : फांसी के फंदे पर लटका मिला कलेक्शन एजेंट का शव
अयोध्या : फांसी के फंदे पर लटका मिला कलेक्शन एजेंट का शव

अयोध्या : फांसी के फंदे पर लटका मिला कलेक्शन एजेंट का शव

अयोध्या, 12 जून (हि. स.)। एक कलेक्शन एजेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन कर रही है। नगर कोतवाली के देवकाली स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करने वाले प्रभात कुमार नाका क्षेत्र में एक किराए के मकान में पत्नी और अपने लगभग पांच वर्ष के बच्चे के साथ रहते थे। शुक्रवार की सुबह एजेंट का शव दूसरे कमरे में छत के हुक से फंदे से लटका मिला है। पत्नी ने शव को लटका हुआ देखकर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। नगर क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने बताया कि कलेक्शन एजेंट मूलतः अंबेडकर नगर के भीटी के रहने वाले थे। प्रथम दृष्टया मौत की वजह आत्महत्या है। हालांकि जांच पड़ताल की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in