अयोग्य राशन कार्ड धारकों में 33 इसकी पहचान, वसूले जाएंगे 10.55 लाख : डीसी
अयोग्य राशन कार्ड धारकों में 33 इसकी पहचान, वसूले जाएंगे 10.55 लाख : डीसी

अयोग्य राशन कार्ड धारकों में 33 इसकी पहचान, वसूले जाएंगे 10.55 लाख : डीसी

रामगढ़, 10 जून (हि.स.) । रामगढ़ जिले में अयोग्य राशन कार्ड धारकों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। अब तक जिले में कुल 33 लोगों की पहचान की गई है। इन लोगों ने गैरकानूनी तरीके से राशन कार्ड बनवाया था। साथ ही उसके आधार पर राशन का भी उठाओ किया था। यह लोग रामगढ़ और पतरातू प्रखंड के रहने वाले हैं। इन 33 लोगों से 10 लाख, 55 हजार, 575 रुपए वसूले जाएंगे। यह बात डीसी संदीप सिंह ने बुधवार की शाम बताई। उन्होंने कहा कि उन सभी 33 लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है। इनमें से तीन लोगों के खिलाफ बरकाकाना ओपी में प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है। डीसी ने बताया कि अयोग्य और संपन्न लोगों द्वारा नियम विरुद्ध राशन कार्ड बनवाया। आम नोटिस के बाद भी राशन कार्ड सरेंडर नहीं किया। डीसी ने कहा कि जो लोग राशन कार्ड रखने हेतु योग्यता नहीं रखते हैं वे अभी भी नजदीकी कार्यालय में जाकर राशन कार्ड सरेंडर कर सकते हैं। अन्यथा जांच के दौरान पकडे जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in