अफगानिस्तान में बर्फीले तूफान से 21 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में बर्फीले तूफान से 21 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में बर्फीले तूफान से 21 लोगों की मौत काबुल, 14 फरवरी (हि.स.)। अफगानिस्तान में गुरुवार को बर्फीले तूफान आने से 21 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन की ओर से यह जानकारी शुक्रवार को दी गई। आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद तमीम अजीमा ने बताया कि मध्य दायकुंडी प्रांत में गुरुवार को आए बर्फीले तूफान से सात लोग अभी भी लापता हैं और 10 लोग घायल हैं। मरने वाले 21 लोग इलाके के दो परिवारों में से थे। तूफान के कारण कम से कम 50 घर नष्ट हो गए हैं। बचाव कार्य में लगी टीम लापता लोगों को ढूंढ रही है। साथ ही पीड़ितों को मदद भी कर रही है। उन्होंने कहा कि राहत कार्य में बाधा डालने वाले सर्द मौसम के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उल्लेखनीय है कि भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान आने के डर से कई हाईवे हफ्तों से बंद हैं। इस साल अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी हुई, बाढ़ आई और बर्फीले तूफान भी आए। गुरुवार को आए बर्फीले तूफान के कारण मरनेवालों की संख्या पिछले दो महीने में बढ़कर 72 हो गई है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं और 2,400 घर सर्दियों के शुरू होने से अब तक बाढ़ में बह गए हैं। प्राकृतिक आपदा जैसे भूस्खलन, बाढ़ और बर्फीले तूफान से मरनेवालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना/मनीष-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in