अधिकतम जलभराव स्तर के करीब पहुचा बांगो डेम का पानी, खोले गए 5 गेट
अधिकतम जलभराव स्तर के करीब पहुचा बांगो डेम का पानी, खोले गए 5 गेट

अधिकतम जलभराव स्तर के करीब पहुचा बांगो डेम का पानी, खोले गए 5 गेट

कोरबा, 16 अगस्त (हि.स.)। बांगो डेम के 5 गेट खुले, 25 हजार 8 सौ 36 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जल विधुत संयंत्र से भी 9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कुल 34 हजार 836 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हसदेव नदी में, बांगो बांध का जल स्तर पहुंचा 358.36 मीटर, बांध का अधिकतम जलभराव स्तर 359.66 मीटर निर्धारित है। विगत दिनों जल भराव की क्षमता को देखते हुए पूर्व में भी डैम के 5 गेट खोले गए थे, जिसके बाद 2 गेटो को बंद कर दिया गया था। दो दिनों से हो रही बारिश से बांगो का जल स्तर फिर से बढ़ गया, जिसके बाद रविवार को फिर दो गेटो को खोला गया है। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in