यूथ कांग्रेस ने न्यायकिट बांटकर मनाया राहुल गांधी के जन्मदिवस को
यूथ कांग्रेस ने न्यायकिट बांटकर मनाया राहुल गांधी के जन्मदिवस को

यूथ कांग्रेस ने न्यायकिट बांटकर मनाया राहुल गांधी के जन्मदिवस को

अनूपपुर, 19 जून (हि.स.)। कोरोना संकट के बीच युवक कांग्रेस ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को उनकी सोच के अनुरूप गरीबों की मदद कर मनाया। यूथ कांग्रेस ने जरूरतमंदों को कोरोना न्याय किट बांटा, जिसमें राशन सामग्री के साथ कोरोना से बचाव की रिलीफ किट शामिल थी। जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने बताया कि 19 जून राहुल गांधी का जन्मदिन हमारे लिए एक विशेष अवसर है किन्तु भारत और चीन मध्य तनाव की स्थिति एवं शहीद सैनिको के परिवारो के दुख में पूरा देश शमिल है ऐसे में राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन पर किसी भी प्रकार के उत्सव आयोजन न करने के निर्देश दिये थे। जिसपर जिले की तीनों विधानसभा अनूपपुर, कोतमा, पुष्पराजगढ़ में युकां के पदाधिकारियों ने न्यायकिट गरीबों तक पहुंचाया है। कोरोना न्यायकिट में राशन के अलावा मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स और विटामिन सी की गोलियां है जो कोरोना संकट का सामना कर रहे लोगों की हम हर संभव मदद में सहायक होगा। शुक्रवार को जिले भर में युकां के पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों को न्याय किट देकर राहुल गांधी के जन्मदिन उनकी सोच को लोगो तक पहुंचाया। साथ ही लोगो को कोरोना महामारी से बचाव के बारे में जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in