श्रमिकों व कामगारों को हुनर के हिसाब से शीध्र मिलेगा रोजगार - योगी आदित्यनाथ
श्रमिकों व कामगारों को हुनर के हिसाब से शीध्र मिलेगा रोजगार - योगी आदित्यनाथ

श्रमिकों व कामगारों को हुनर के हिसाब से शीध्र मिलेगा रोजगार - योगी आदित्यनाथ

- वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने श्रमिकों से की बात झांसी, 13 जून (हि.स.)। प्रदेश में आए प्रवासी श्रमिक व कामगारों को उनके हुनर के हिसाब से जनपद में कार्य उपलब्ध कराये जाने की प्रक्रिया शुरू की जाये। महिलाओं को अभियान चलाकर स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए, साथ ही सभी के राशन व मनरेगा जॉब कार्ड बनाए जाने का कार्य भी शीध्र प्रारम्भ किया जाए। यह बातें शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से श्रमिकों को एक हजार की राहत राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में हस्तांतरण करते हुए व्यक्त किए। साथ ही उन्होंने श्रमिकों से बात भी की। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के श्रमिकों से बात करते हुए उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी को यही रोजगार दिया जाएगा। सरकार उनके रोजगार के लिए जल्द कार्य प्रारंभ कर रही है। उन्होंने कहा कि आपके स्किल के अनुसार ही बैंक से ऋण दिलाया जाएगा। इससे स्वयं रोजगार सृजन करके अन्य को भी रोजगार दें। उन्होंने श्रमिकों से राशन किट प्राप्त होने की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 35 लाख श्रमिक व कामगार वापस आए हैं जो अन्य प्रदेशों में काम करते थे। यह एक बड़ी चुनौती थी लेकिन टीम वर्क से यह कार्य बहुत अच्छे ढंग से हो गया। सबसे अधिक श्रमिक यूपी आए और सभी को सुरक्षित घर पहुंचाया गया। सभी की स्क्रीनिंग की गई और क्वारंटाइन भी किया गया। सुप्रीम कोर्ट में प्रवासी श्रमिकों को लेकर सुनवाई हो रही है सबसे अधिक श्रमिकों के आने के बाद भी कोई समस्या नहीं हुई जबकि अन्य प्रदेशों को फटकार लगाई गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने श्रमिक कुलदीप पुत्र हरिराम निवासी ग्राम टांडा मोंठ से बात की। कुलदीप ने बताया कि वह नोएडा में सिलाई कार्य का काम करता था। मुख्यमंत्री ने गांव में सिलाई कार्य के करने का सुझाव दिया। उन्होंने बृजेश पुत्र शिवचरण निवासी ग्राम धबाकर से भी बात की और हरियाणा में क्या काम करते थे व परिवार में कौन-कौन हैं इसकी जानकारी ली। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एडीएम राम अक्षयवर चैहान, एडीएम बी प्रसाद, एसडीएम संजीव कुमार मौर्य, डीआईओ आसिफ खान, शक्ति अग्रवाल सहित अन्य चिन्हित श्रमिक राजेंद्र प्रसाद, प्रेमदास व गिरीश उपस्थित रहे। 9642 श्रमिकों व कामगारों के खातों में धनराशि भेजी जा रही है जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने बताया कि 9642 श्रमिक व कामगारों के खाते में एक हजार की धनराशि उनके बैंक खाते में पहुंचाई जा रही है। लगभग पांच हजार मनरेगा जॉब कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा राशन कार्ड जिन श्रमिकों के पास नहीं है उनके कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है जल्द ही सभी को राशन कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को स्किल मैपिंग कर ली गई है सभी को उनके हुनर के अनुसार काम दिलाया जा रहा है। आज श्रमिक कुलदीप निवासी ग्राम टांडा को सिलाई कार्य के लिए सिलाई मशीन भेंट की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in