कोरनावायरस : चीन के वुहान शहर में बाहर जाने पर लगे प्रतिबंधों को 8 अप्रैल से हटाया जाएगा
कोरनावायरस : चीन के वुहान शहर में बाहर जाने पर लगे प्रतिबंधों को 8 अप्रैल से हटाया जाएगा

कोरनावायरस : चीन के वुहान शहर में बाहर जाने पर लगे प्रतिबंधों को 8 अप्रैल से हटाया जाएगा

कोरनावायरस : चीन के वुहान शहर में बाहर जाने पर लगे प्रतिबंधों को 8 अप्रैल से हटाया जाएगा बीजिंग, 24 मार्च (हि.स.)। चीन के वुहान शहर में 8 अप्रैल से सभी प्रतिबंधों को हटा लिया जाएगा। यहां से बाहर जाने के प्रतिबंधों को भी हटा लिया जाएगा। शहर में दो महीनों से लॉकडाउन लगाया गया था। प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि लोगों को वुहान शहर और हुबेई प्रान्त के बाहर जाने की अनुमति तभी मिलेगी जब उनके पास ग्रीन कोड होगा। जिसका मतलब होगा कि वह किसी संक्रमित या संदिग्ध के संपर्क में नहीं है। सर्कुलर में कहा गया है कि हुबेई में अन्य इलाके जिसकी राजघानी वुहान है वहां पर बाहर जाने पर लगी रोक को बुधवार से हटा दिया जाएगा। वुहान शहर में पिछले पांच दिनों से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी को वुहान में यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ट्रेन और उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मंगलवार तक चीन में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 81,545 हो गई है और 3,281 लोगों की मौत हो गई है। वैश्विक स्तर पर कुल संक्रमित लोगों की संख्या 381,598 हो गई है और 16,559 लोगों की मौत हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना/मनीष-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in