क्रिकेट विश्व कप जीत के 37 साल हुए पूरे,  फिल्म '83' के निमार्ताओं ने टीम इंडिया को दी बधाई
क्रिकेट विश्व कप जीत के 37 साल हुए पूरे, फिल्म '83' के निमार्ताओं ने टीम इंडिया को दी बधाई

क्रिकेट विश्व कप जीत के 37 साल हुए पूरे, फिल्म '83' के निमार्ताओं ने टीम इंडिया को दी बधाई

आज से 37 साल पहले 25 जून,1983 को भारत ने क्रिकेट विश्व कप जीत कर इतिहास रचा था। इस साल रिलीज होने वाली रणवीर सिंह की फिल्म '83' क्रिकेट विश्व कप के ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। भारत ने आज इस ऐतिहासिक जीत के 37 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके पर फिल्म '83' के निर्माताओं ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मानते हुए ट्रिब्यूट किया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट की ओर से ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें टीम इंडिया को बधाई देते हुए उन दिनों के कुछ यादगार लम्हों को समेटने की कोशिश की गई है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है-'मैजिक रचा गया, इतिहास लिखा गया। इसी दिन टीम इंडिया ने विश्व कप में जीत हासिल कर भारतीय क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल दिया।' रणवीर सिंह की फिल्म '83' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में हैं। फिल्म में उनके अलावा साकिब सलीम, एमी विर्क, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, चिराग पाटिल, जीवा, जतिन सरना, धैर्य करवा, आदिनाथ कोठारे, आर बद्री, दिनकर शर्मा, पंकज त्रिपाठी और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में है। फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में है। फिल्म '83' को कबीर खान ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in