कुशीनगर में लेजर शो के लिए आगे आया विश्व बैंक, पथिक निवास ने की भूमि की पेशकश
कुशीनगर में लेजर शो के लिए आगे आया विश्व बैंक, पथिक निवास ने की भूमि की पेशकश

कुशीनगर में लेजर शो के लिए आगे आया विश्व बैंक, पथिक निवास ने की भूमि की पेशकश

कुशीनगर, 27 जून (हि.स.)। कुशीनगर में गौतम बुद्ध के जीवन वृत पर आधारित लाइट एंड साउंड शो (लेजर शो) के लिए विश्व बैंक आगे आया है। राजकीय होटल पथिक निवास के प्रबंधन ने भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव अधिकारियों को दिया है। यह परियोजना भूमि न मिलने के वजह से अरसे से लंबित है। लेजर शो की योजना के लिए भारत सरकार के पर्यटन विभाग की स्वदेश दर्शन योजना से बजट स्वीकृत हुआ था। कुल आठ करोड़ के स्वीकृत बजट के अन्य कार्य जैसे तैसे पूरे हो गए। पर लाइट एन्ड साउंड शो लटक गया। शो की योजना महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर परिसर के दक्षिणी भाग में प्रस्तावित थी, विभाग ने यहां अनुमति नहीं दी। फिर पर्यटन विभाग ने प्रोग्राम के लिए रामाभार स्तूप परिसर का चुनाव किया। यहां के लिए भी पुरातत्व ने अनुमति नहीं दी। इसको देखते हुए सरकार ने लाइट एंड साउंड प्रोग्राम को कुशीनगर में लांच करने की योजना को ड्राप कर दी। लाइट एंड साउंड शो भगवान बुद्ध के जीवन वृत पर आधारित था। इसे सन्ध्या समय प्रस्तुत करने की योजना थी। प्रकाश व ध्वनि के अद्भुत संयोजन से सैलानियों को जीवन वृत देखने का अवसर मिलता। इसके तहत बुद्ध के लुम्बिनी (नेपाल) में जन्म से लेकर बोधगया में ज्ञानप्राप्ति, सारनाथ में प्रथम धम्मोपदेश और कुशीनगर में उनके महापरिनिर्वाण सहित बुद्ध के जीवन की अन्य प्रमुख घटनाओं को लेजर शो के माध्यम से पर्यटकों को दिखाया जाएगा। उप्र पर्यटन निगम के होटल पथिक निवास में शुक्रवार की शाम वर्ल्ड बैंक की टीम के साथ आए उपनिदेशक पर्यटन अनूप कुमार श्रीवास्तव को प्रबंधक राजेश मणि त्रिपाठी ने लेजर शो सहित उच्चीकरण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस सम्बंध में उप निदेशक ने बताया कि प्रस्ताव विभागीय उच्चाधिकारियों के अनुमोदन के बाद वर्ल्ड बैंक मुख्यालय प्रेषित किया जाएगा। उम्मीद है कि लेजर शो का प्रस्ताव स्वीकृत हो जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in