गिरिडीह: महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर खुद को लगाई आग, गंभीर
गिरिडीह: महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर खुद को लगाई आग, गंभीर

गिरिडीह: महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर खुद को लगाई आग, गंभीर

गिरिडीह, 09 जून ( हि.स.) । जिले के धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी स्थित पुरेख खुर्दगांव में एक मां ने अपने ही तीन बच्चों की हत्या कर खुद को आग लगा ली। जानकारी के अनुसार परसन ओपी क्षेत्र के पूरे खुर्द गांव में रवीन्द्र यादव की पत्नी सोनिया देवी ने मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे अपने दो बच्चों को एक बक्से में बंद कर दिया और फिर आग लगा दी, जिससे की दोनों बच्चों की मौत हो गयी। इसके बाद अपने एक बेटे संग खुद को रजाई से ढक लिया और भी आग लगा ली। महिला व उसके बेटे की हालत गंभीर थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी मां-बेटे को राजधनवार सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने तीसरे बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सोनिया ने अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसनी पांच साल की बेटी सुमन कुमारी एवं डेढ़ साल के एक बेटे को एक बक्से में बंद कर दिया। दोनों मासूम अभी कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही सोनिया ने किरासन तेल छिड़ककर बक्से में आग लगा दी। वहीं खुद को अपने आठ साल के बेटे के साथ जला लिया। महिला काफी दिनों से परेशान बतायी जाती है। पुलिस सोनिया के पति से भी पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला के ठीक होने के बाद ही उससे मामले के बारे में पूछताछ की जा सकेगी। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार / कमलनयन/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in