डब्लूएचओ ने दी चेतावनी, ब्रिटेन में लॉकडाउन ,,,
डब्लूएचओ ने दी चेतावनी, ब्रिटेन में लॉकडाउन ,,,

डब्लूएचओ ने दी चेतावनी, ब्रिटेन में लॉकडाउन ,,,

डब्लूएचओ ने दी चेतावनी, ब्रिटेन में लॉकडाउन लंदन, 24 मार्च (हि.स.)। डब्लूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने कोरोनावायरस महामारी को लेकर चेतावनी जारी की है कि यह तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते एहतियात बरतते हुए ब्रिटेन ने तीन हफ्तों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। ब्रिटेन भी अब उन देशों की सूची में शामिल हो गया है जो लोगों से घरों में रहने का आग्रह कर रहे हैं और बाहर निकलने से परहेज करने के लिए कह रहे हैं। कोरोनावायरस के कुल मामले वैश्विक स्तर पर 378,000 से अधिक हो गए हैं और मरनेवालों की संख्या 16500 से अधिक हो गई है। अमेरिका के न्यू यॉर्क में मरनेवालों का आंकड़ा 100 के पास पहुंच गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन में तीन हफ्तों के लॉक डाउन का ऐलान किया है। साथ ही दो से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। टीवी के जरिए राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों में ही रहें। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने विश्व के विवादित क्षेत्रों में तत्तकाल सीजफायर का ऐलान किया है। फ्रांस और चीन ने जी-20 की बड़ी अर्थव्यवस्था के बढ़ते संकट की स्थिति में प्रतिक्रिया देने के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस दुनिया भर के प्रमुख देशों में फैल रहा है। इसके कारण ज्यादातर देशों में कर्फ्यू और लॉकडाउन की घोषणा की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना/मनीष-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in