voting-in-anjuman-islamia-committee-election-on-20-march
voting-in-anjuman-islamia-committee-election-on-20-march

अंजुमन इस्लामिया कमेटी के चुनाव में मतदान 20 मार्च को

जगदलपुर, 05 मार्च (हि.स.)। जिला मुख्यालय में अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, जिसके तहत 20 मार्च को कमेटी के 11 पदाधिकारियों के लिए मतदान होगा। इसके पहले गुरूवार 02 मार्च को मतदान सूची का प्रकाशन किया गया। अब 06 मार्च को दावा-आपत्ति के बाद 07 मार्च को दावा आपत्ति का निराकरण कर 08 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 09 से 11 मार्च तक सुबह 11 से दोपहर 04 बजे तक नामांकनपत्र प्रस्तुत किया जाएगा। 12 को नामांकन पत्रों की जांच उपरांत 13 मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 20 मार्च को सुबह 08 से शाम 05 बजे तक मतदान के एक घंटे बाद मतगणना प्रारंभ होगी। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in